
में रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर के द्वारा वर्ष भर किए कार्यों का प्रदर्शन स्लाइड शो के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर क्लब के भारी संख्या में सदस्य गण अपने परिवारजनों के साथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन प्रेसिडेंट शैलजा शुक्ला के द्वारा किया। उन्होंने वर्ष भर किए सेवा कार्यों की जानकारी तथा उन सभी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में सहयोग देने वाले क्लब के सदस्य तथा अन्य नागरिकों का आभार भी व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन सेक्रेटरी कृतिका मोदी एवं पास्ट प्रेसिडेंट आशीष अग्रवाल द्वारा किया गया। अवार्ड की प्रस्तुति प्रेसिडेंट शैलजा, कोषाध्यक्ष आनंद खेमका के साथ पीडीजी एस पी चतुर्वेदी और पीडीजी डॉ. आर ए शर्मा द्वारा की गई । कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के द्वारा क्लब के इस नए आयोजन की सराहना की गई। ऐसे कार्यक्रम का उद्देश्य सिर्फ धन्यवाद व्यक्त करना नहीं, बल्कि समाज सेवा में दिए छोटे छोटे योगदान की अहमियत भी समझाना था। इस अवॉर्ड समारोह में बड़ी संख्या में रोटेरियन एवं समाज के सम्मानित नागरिक गण मौजूद थे संजय दुबे अमित चक्रवर्ती दीपक खंडेलवाल किरन सिंह पायल लाठ सुधा शर्मा प्रभात श्रीवास्तव करन सिंह सुनील सुल्तानिया पवन नलोटिया डॉ जी बी सिंह डॉ संजय dadriya नवनीत अग्रवाल सतीश शाह रोटेरियन मौजूद रहे यह जानकारी क्लब के सदस्य चंचल सलूजा ने दी l
