स्थान-खोंगापानी(एम सी बी)
स्लग-

वीओ-
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वी जयंती पर सांस्कृतिक भवन खोंगापानी में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था, और कार्यक्रम शुरू हुआ ,,जैसे ही कार्यक्रम शुरू हुआ भाजपा के ही कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा एक समूह बनाकर आय और भाजपा एम सी बी जिलाध्यक्ष चम्पादेवी पावले के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए,उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपेक्षा के शिकार हो रहे है,कार्यकर्ताओं का सम्मान नही हो रहा है,ज्ञात हो कि कुछ समय पूर्व ही सभी नगरीय निकायों में एल्डर मैन(मनोनित पार्षद)की नियुक्ति की गई है,जिसमे जिले के सभी निकायों में मनमर्जी तरीके से ऐसे लोगों को पद दिया गया जो या तो अभी दूसरे दल से आये हैं,या जिन्होंने पार्टी के विरोध में प्रचार किया व कुछ को दुबारा एल्डर मैन बना दिया गया,लोगो ने बताया कि कुछ तो ऐसे कार्यकर्ता हैं जिन्होंने पूरा जीवन पार्टी को समर्पित कर दिया वो अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं,सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता विरोध में शामिल हुए,महिला कार्यकर्ताओं ने यहाँ तक आरोप लगाया कि हमे सिर्फ चुनाव में इस्तेमाल किया जाता है हम भी समर्पित कार्यकर्ता हैं ,,एक ही पार्टी के दो दल होने से आगामी चुनाव परिणाम प्रभावित होने का कारण हो सकता है,
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नगर पंचायत खोंगापानी धीरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि जिलाध्यक्ष के द्वारा एल्डरमैन की नियुक्ति की गई है ये इसी का विरोध है उनकी मनमानी है कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता नही देना,आज ऐसे कार्यकर्ता हैं जो 35 से 40 वर्षों से पार्टी के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहे है जिन्होंने पार्टी के हित में हमेशां कार्य किया है,यही कारण है कि आज लोग बंटे नजर आ रहे है, इस संदर्भ में भाजपा पूर्व मण्डल अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने भी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया, मौर्या क्लब पंडाल से मुख्य बाजार होते हुए एक रैली का सम्पादन किया गया जो कार्यक्रम स्थल दुर्गा पूजा पंडाल तक गई,रास्ते मे विभिन्न नारे लगाये गए,चंपा तेरी तानाशाही नही चलेगी,जिलाध्यक्ष होश में आओ,इस तरह के नारे नगर में गूंजते रहे,हालांकि भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम स्थल से बाहर आकर बैठकर बात करने की बात कही लेकिन लोग तैयार नही हुए उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा,
बाईट-1-विनोद गुप्ता(पूर्व मण्डल अध्यक्ष हसदेव)
बाईट-2-धीरेंद्र विश्वकर्मा, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत खोंगापानी
