
बिलासपुर प्रेस क्लब में अपनी संस्था के पदाधिकारियों के साथ अपने एक महत्वपूर्ण आयोजन ” हमर छत्तीसगढ-दि कल्चर आफ आर्ट ” कलाकारों के सपनों का एक मंच के आयोजन के बारे में जानकारी साझा करने आई हुई थीउन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि संस्कृति फांउडेशन के तत्वावधान में यह आयोजन लखीराम अग्रवाल आडिटोरियम बिलासपुर में 16 जुलाई से 26 जुलाई तक संपन्न होगायह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर की होगी इसमें भाग लेने के लिए बहुत कम शुल्क रखा गया है तथा खाने पीने की व्यवस्था भी संस्था के द्वारा की गई है जो प्रतिभागी शुल्क देने में सक्षम नहीं हैं उन्हें निःशुल्क एंट्री दी जाएगीइसमें डांस,मेहंदी,फैंसी ड्रेस,रंगोली,ब्राइडल मेकअप,सिंगिंग,म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल,मॉडलिंग,ड्राईंग,पेंटिंग सहित अन्य विषयों पर कांम्टीशन होगा,इसमें मुंबई से कुछ सेलिब्रिटी भी आएंगे एवं वे सभी मिलकर बेस्ट प्रतिभागी का चयन करेंगे,चयनित प्रत्याशियों को आकर्षक कैश प्राइज़,ट्राफी,मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा तथा उनके सुंदर भविष्य और आगे बढ़ने के लिए संस्था के द्वारा प्रयास किए जाएंगेसंस्था के द्वारा अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को भेजकर उनके सुंदर सपनों को साकार करने का अवसर जाने ना देंइस अवसर पर एक पोस्टर का विमोचन भी किया गया
