
सतना नगर निगम के बदखर (वार्ड 12) में विकास का अनोखा सर्कस चालू है। साल भर पहले ही लाखों फूंककर चमचमाती कंक्रीट सड़क बनाई गई थी। अब सीवर लाइन के नाम पर उसे बेरहमी से चीर दिया गया। आवागमन ठप है। तथाकथित ‘रेस्टोरेशन’ के बाद सड़क पर जानलेवा, सुरंगनुमा गड्ढे उभर आए हैं। रास्ता देखकर कन्फ्यूजन है कि यह नगर निगम की वीआईपी सड़क है या सिंचाई के अभाव में फटी हुई कोई खेतीहर जमीन। जनता के टैक्स के पैसों की ऐसी योजनाबद्ध बर्बादी और ‘खुदाई कला’ का यह सचमुच एक अद्भुत और शर्मनाक नमूना है।
