
**मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बृहस्पति कुंड में एक नर्सिंग छात्र के गहरे पानी में डूबने का दुखद हादसा हुआ है। छात्र मूल रूप से बिहार का रहने वाला था, जो वर्तमान में सतना में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा था। सतना के नर्सिंग छात्रों का एक समूह बरौंधा थाना क्षेत्र के प्रतिबंधित इलाके में घूमने गया था।कुंड में नहाते समय 25 वर्षीय छात्र कुनाल ठाकुर गहरे पानी में डूब गया।पुलिस और SDRF की टीम गोताखोरों के साथ मिलकर छात्र की तलाश में बड़ा सर्च ऑपरेशन चला रही है।
