
स्थानीय जोरा पारा स्थित सुवाणी शांतिधाम सुखाश्रम के बुजुर्ग प्रभुजनों द्वारा उल्लास पूर्वक गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया अपनो से परित्यक्त इन प्रभुजनो की आंखे अपने अतीत और गुरु जनों को स्मृत कर भर आई ,,, इस सजल नयनो को ढांढस देते हुए सुवाणी आश्रम प्रमुख रेखा आहुजा जी ने कहा कि गुरु पूर्णिमा मात्र एक उत्सव नहीं , अपितु हमारे दायित्व निर्वहन का पर्व है और इसका समुचित निर्वाह ही सच्चा गुरु पूजन है ,,,,,, इस अत्यंत भावुक पलों को दृष्टिगत रखते हुए समाजिक संस्था सेवा एक नई पहल के संयोजक सतराम जेठमलानी ने संस्था प्रमुख रेखा आहुजा व आश्रम वासियों तथा इन पावन पर्व को संजोने में सहयोगी बने संवेदन शील साथियों यथा जिला उद्योग संघ के पूर्व अध्यक्ष अनिल सलूजा जी, प्रतिष्ठित समाज सेवी खेड़िया परिवार से राम खेड़िया जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि न केवल अपनो अपितु अपने आप को ही भूल चुके इन वृद्ध आत्माओं की आत्मिक सेवा ही गुरु आज्ञा का मार्ग प्रशस्त करती है और इनकी सेवा उपकार नहीं बल्कि आभार है माता पिता के दिए संस्कारों और गुरु जनों द्वारा दिए गए अमूल्य ज्ञान के प्रति।
