
*चर्चा में कटघोरा-डोंगरगढ़ नई रेलवे लाइन परियोजना को रेल मंत्रालय एवं छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त उपक्रम (Joint Venture) के माध्यम से विकसित करने पर सहमति बनी। लगभग 295 किलोमीटर लंबी यह रेल लाइन कटघोरा, करतला, मुंगेली, कवर्धा और खैरागढ़ होते हुए डोंगरगढ़ तक जाएगी, जिससे प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी तथा उद्योग, व्यापार, कृषि, पर्यटन, खनिज परिवहन और जनजातीय अंचलों के विकास को नई गति मिलेगी। यह परियोजना विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी।**आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व तथा माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी के सतत सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से हम आधुनिक अधोसंरचना, सशक्त रेल नेटवर्क और समावेशी विकास के माध्यम से छत्तीसगढ़ को प्रगति की नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध हैं।**-श्री विष्णु देव साय**मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़*
