बिलासपुर। ओम गार्डन कॉलोनी में सावन उत्सव का भव्य एवं रंगारंग आयोजन होटल रेवेनेस में उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में कॉलोनी की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सावन के गीत-संगीत, मनोरंजक खेलों एवं विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया।
कार्यक्रम की तैयारियों में आशु गंगवानी, भूमिका मेहर, चांदनी सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन के दौरान एक से बढ़कर एक मनोरंजक गेम कराए गए, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे कार्यक्रम में हंसी-खुशी और सावन की मस्ती का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर अंजली लालचंदानी, तनु बजाज, कंचन सत्यपाल, नीलू बाटा, हर्षिता, रेखा सिंह, रोमा सिंह, रिया गंगवानी, प्रियांशी जगतवानी, भूमि ललवानी, मानसी दुलानी, जया बजाज, रूही बजाज, वाणी बजाज, भूमिका मेहर, चांदनी, आशु गंगवानी, अर्चिता, किरण, रश्मि, जिया चौधरी, रेखा चौधरी, अनीता नथानी, रेखा नथानी, कंचन परवानी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
सावन सुंदरी का खिताब
कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों और मनोरंजक प्रतियोगिताओं के बीच सावन सुंदरी का खिताब जया बजाज, भूमि ललवानी एवं रोमा सिंह ने अपने नाम किया। विजेताओं को उपस्थित महिलाओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
आयोजकों ने बताया कि सावन उत्सव का उद्देश्य महिलाओं को आपस में खुशियां साझा करने, मनोरंजन के साथ अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आपसी मेल-जोल को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करना था। आयोजन की सफलता पर सभी ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा भविष्य में भी इसी तरह के आयोजन करने की बात कही।
