बिलासपुर। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 41 स्थित तोरवा पटेल मोहल्ला के भोजली घाट में भोजली महोत्सव का आयोजन हर्षोउल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। इस आयोजन में कोटा क्षेत्र के विधायक अटल श्रीवास्तव विशेष रूप से शामिल हुए
कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं, महिलाओं, युवाओं एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भोजली पर्व छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और परंपराओं से गहराई से जुड़ा हुआ पर्व है। आयोजन के दौरान छत्तीसगढ़ी संस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिली तथा लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और लोक आस्था के साथ भोजली पर्व मनाया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा गया कि छत्तीसगढ़ की पहचान उसकी समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और आपसी भाईचारे से है। भोजली जैसे पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव को भी मजबूती मिलती है।
भोजली महोत्सव में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को भोजली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।
जय जोहार, जय छत्तीसगढ़!
