बिलासपुर के जूना बिलासपुर स्थित पचरीघाट में भोजली विसर्जन समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। समारोह में नगर विधायक श्री अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि नगर महापौर श्रीमती पूजा विधानी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भोजली माता का विसर्जन किया गया। पूरे घाट परिसर में लोक संस्कृति और परंपरा की झलक देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भोजली पर्व को छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
