भारत में UPI फ्री होने पर अमरीकन VISA कंपनी को बहुत नुकसान हो रहा था क्योंकि भारत अपने RuPay कार्ड और UPI बढ़ावा दे रहा था जिससे दुनिया भर में भारत के UPI की डिमांड बढ़ने लगी थी और अमरीकन कंपनी VISA कार्ड को नुकसान हो रहा था क्योंकि VISA कार्ड से पेमेंट करने पर चार्ज लगता था।
मेरे अनुमान से भारत में UPI पर चार्ज अमेरिका के दबाव में किया गया और अभी ये थोड़ा चार्ज बढ़ा है आगे और चार्ज बढ़ेगा जितना अमेरिका चाहेगा ताकि भारत के UPI और RuPay कार्ड की दुनिया में वैल्यू कम हो और अमरीकन VISA कार्ड दुनिया में सबसे ऊपर रहे।
अभी UPI पर थोड़ा सा चार्ज लगाया गया है ताकि कुछ दिन में जनता को कमीशन देने की आदत लगे कुछ दिनों बाद ये नॉर्मल हो जाएगा जनता के लिए और आदत लग जाएगी फिर भारत सरकार उतना ही चार्ज कर देगी जितना अमेरिका चाहेगा।
ये आदत वैसे ही लगाई जाती है जैसे पहले जिओ का सिम आया था तो फ्री था जैसे UPI और RuPay कार्ड आया तो फ्री था।
फिर जब आदत लग गई तब जिओ रिचार्ज का थोड़ा पैसा लेने लगा वैसे ही UPI चार्ज भी थोड़ा सा लग गया जब जिओ के कस्टमर की उतने रिचार्ज की आदत लगी तो जिओ रिचार्ज का अमाउंट बढ़ता ही जा रहा है। और जिओ कस्टमर अब एडजस्ट कर ले रहे हैं कितना भी रिचार्ज महंगा होता है।
आपको एक हजार भी लोग जिओ या दूसरी टेलीकॉम कंपनियों के खिलाफ अब आवाज उठाते नहीं दिखते क्योंकि अब सबको आदत पड़ चुकी है।
उसी प्रकार आगे RuPay कार्ड पर चार्ज लगेगा और UPI चार्ज धीरे धीरे महंगा होता जाएगा जैसे जैसे जनता की आदत लगेगी।
क्योंकि अब सबको UPI की आदत लग चुकी है हर कोई अब कैश रखना पसंद ही नहीं करता लोग बहुत ही कम कैश रखते हैं इंसान जैसे जैसे कम्फर्ट ज़ोन में जाता है सुविधाओं का गुलाम बनता है तुरंत पूरी दुनिया की सरकारें और कंपनियां उसी इंतजार में बैठी रहती हैं उसके आलस्य का फायदा उठाकर उसे लूटने की क्योंकि वो जानती हैं ये इतना आलसी बन चुका अब कि यदि ये बैठा हो सामने और इसका घर लूट लो तो यह इतना आलसी बन चुका है कि खुद नहीं चोरों से लड़ेगा बल्कि ये पुलिस को फोन करेगा और पुलिस भी आलसी बन चुकी होगी वो जब तक आएगी तब तक वह इंसान लुट चुका होगा।
या जो UPI नहीं चलाएंगे चार्ज की वजह से और कैश रखना शुरू कर देंगे तो दुनिया भर की सरकारें मीटिंग करेंगी और अपने अपने देश में कानून बना देंगी कि जो कैश रखेगा उसका काला धन मानेगा और उसको जेल हो जाएगी और सबको मजबूरी में UPI यूज करना पड़ेगा महंगे चार्ज देकर।
नोट:- ये मेरे निजी विचार है जो पूरी तरह मेरे अनुभव और कल्पना पर आधारित है इसका कोई शोर्स कोई आर्टिकल नही है।
