किशोर* *पंजवानी* *बने* *गौशाला बिलासपुर जिला* *अध्यक्ष*
छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा पंचीकृत श्री माँ लक्ष्मी गौधाम गोशाला के बिलासपुर जिले के अध्यक्ष पद पर किशोर पंजवानी की नियुक्ति की गई है
3 एकड़ से भी ज्यादा क्षेत्र रायपुर में बने श्री माँ लक्ष्मी गौधाम गोशाला के प्रदेश अध्यक्ष श्री हरसानन्द महाराज जी ने किशोर पंजवानी की नियुक्ति की ,
बिलासपुर जिले के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति पश्चात किशोर पंजवानी ने बताया कि जल्द कार्यकारणी का गठन कर बिलासपुर में भी विशाल गौशाला बनाई जाएगी , ऐसे ही प्रदेश भर में गौशाला बनाई जाएगी , जहाँ गौमाता के लिए चारा उपलब्ध कराया जाएगा तथा गम्भीर रूप से घायल गायों का इलाज भी किया जाएगा , तथा गोबर से दिया अगरबत्ती गोबर गैस प्लांट गोमूत्र कंडा व अन्य उपयोग आने वाली सामग्रिया भी उपलब्ध कराई जाएगी
