(समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन एवं मातृशक्ति ने कथा श्रवण कर लिया पुण्य लाभ)
बिलासपुर। नवयुवक ब्राह्मण समाज द्वारा हर वर्ष की परंपरा के अनुरूप पितृ पक्ष के पावन अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा का पुण्यमयी आयोजन किया गया। धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित कथा में समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की और भगवान श्रीहरि की भक्ति में लीन होकर कथा श्रवण का पुण्य लाभ प्राप्त किया।
कथा आयोजन में समाज के सम्मानीय पदाधिकारीगण, वरिष्ठजन तथा माताएं एवं बहनों ने विशेष रूप से उपस्थित होकर धार्मिक कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति, धर्म और सदाचार से जुड़े प्रसंगों का श्रवण किया।
आयोजकों ने बताया कि पितृ पक्ष में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन समाज की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यम है। कथा के माध्यम से नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति, संस्कार और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने का प्रयास भी किया जा रहा है।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं भक्ति का माहौल रहा। समाज के सदस्यों ने आयोजन की सफलता के लिए सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों एवं मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया।
इस कथा में बिलासपुर नगर के पूर्व विधायक कांग्रेस नेता शैलेश पांडे एवं कांग्रेस के पाषर्दगढ़ विशेष रूप से पहुंचे तो कथा को श्रवण किया
