(सेवा कार्य के माध्यम से दिया मानवता और करुणा का संदेश)
बिलासपुर। साधु वासवानी सेंटर, बिलासपुर द्वारा जरूरतमंद परिवारों की सहायता के उद्देश्य से सेवा कार्य आयोजित किया गया। इस दौरान 35 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री की किट वितरित की गई। सेवा कार्य के दौरान परिवारों के चेहरों पर आई खुशी और मुस्कान ने उपस्थित सेवाभावी सदस्यों को भावुक कर दिया।
प्रत्येक राशन किट में चना दाल, मूंग दाल, गेहूं का आटा, पोहा, खाद्य तेल, नमक, शक्कर, चायपत्ती एवं गुड डे बिस्किट सहित आवश्यक खाद्य सामग्री शामिल थी। जरूरतमंद परिवारों को आवश्यक राशन उपलब्ध कराकर उन्हें राहत देने का प्रयास किया गया।
सेंटर प्रमुख सपना कलवानी, चित्रा पंजवानी एवं अन्य सदस्यों ने
सेवाभावी सदस्यों ने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है” की भावना के साथ जरूरतमंदों की सहायता करना ही सच्ची सेवा है। पूज्य दादाजी एवं प्यारी दीदी के आशीर्वाद और कृपा को स्मरण करते हुए सेवा कार्य को उनके चरणों में समर्पित किया गया।
सेवा से जुड़े सदस्यों ने कहा कि उन्हें जरूरतमंद परिवारों की सेवा करने का अवसर मिलना स्वयं सौभाग्य की बात है। उन्होंने प्रभु से प्रार्थना की कि वे सदैव मानव सेवा के कार्यों में विनम्रता के साथ सहभागी बनते रहें और समाज में सेवा, प्रेम एवं करुणा की भावना निरंतर मजबूत होती रहे।
साधु वासवानी सेंटर के इस सेवा प्रयास ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि जरूरतमंदों की सहायता केवल सामग्री का वितरण नहीं, बल्कि मानवता, संवेदना और अपनत्व का साझा प्रयास है।
और वैसे भी अभी पितृपक्ष चल रहा है इन 16 दिनों में पूजा पाठ करना गीता भागवत का पाठ करना सुनना धर्म कर्म के कार्य करना सेवा के कार्य करना बहुत जरूरी है इससे हमारे पूर्वजों को भी खुशी मिलती है और हमें भी मन की शांति मिलती है कि हमने कुछ अच्छा कार्य किया
आज के इस सेवा कार्य में साधु वासवानी सेंटर बिलासपुर इकाई के सभी सेवादारियों का विशेष सहयोग रहा
