श्री झूलेलाल मंदिर झूलेलाल नगर चक्करभाटा में चालिहा महोत्सव के अवसर पर परम श्रद्वेय संत लाल सांई जी के सानिध्य में 1 जनवरी को नए वर्ष के दिन विश्व बहराणा दिवस के अवसर पर इतिहास में पहली बार 108 बहराणा साहब की पूजा अर्चना की गई वह विशाल एवं नयनाभिराम दृश्य प्रस्तुत करते हुए शोभा यात्रा निकाली गई नगर के प्रमुख वाडो से भ्रमण करते हुए शोभायात्रा तालाब पहुंची विधि विधान के साथ आरती की गई अरदास की गई अंख्खो
पाया गया पल्लो पाया गया वह बहराणा साहब का विधि विधान के साथ विसर्जन किया गया अखंड ज्योत को तराया गया इस कार्यक्रम का आयोजन 1 जनवरी 2024 से शुरू किया गया है
जिसकी घोषणा संत लाल सांई जी ने चाहलीहा महोत्सव आरंभ होने से पहले ही कर दी थी अपनी बोली भाषा संस्कृति को सजोने के लिए वह हमारी नई युवा पीढ़ी को बताने के लिए साल के प्रथम दिन यह आयोजन करने का निर्णय लिया गया था ताकि समाज के लोग नया साल अपने इष्ट देव की पूजा अर्चना करके मनाए और इससे और अच्छी बात क्या हो सकती है कि नए साल के दिन हम बहराणा साहब की पूजा अर्चना करें वह अपने घर से ढोल बाजे के साथ बहराणा साहब को लेकर तालाब या नदी पहुंचे वह उसका विधि विधान के साथ विसर्जन करें यह नई शुरूवात समाज को जागृत करने के लिए अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति अपनी परंपरा से जोड़ने के लिए आरंभ की गई है वैसे भी
श्री सिंधु अमर धाम आश्रम झूलेलाल मंदिर के द्वारा साल भर ऐसे आयोजन होते रहते हैं जिसमें समाज का भला हो समाज को एक नई दिशा मिले जागृति आए वह उसका उत्थान हो इसके लिए मुंडन संस्कार जनेऊ संस्कार निशुल्क सामूहिक विवाह ब्लड कैंप व अन्य तिज त्यौहार का आयोजन मंदिर में किया जाता है देश भर में सिंधी समाज ने सिंधु बहराणा साहब दिवस मनाया वह जगह जगह बहराणा साहब की शोभायात्रा निकाली गई
भगवान झूलेलाल जी की आरती आराधना की गई वैसे भी हमारे सिंधी समाज में कोई भी शुभ कार्य होता है तो जैसे हम भगवान गणेश जी का आहन करते हैं उसी तरह भगवान झूलेलाल जी को भी बुलाया जाता है और भगवान झूलेलाल जल और ज्योत में वास करते हैं बहराणा साहब की पूजा अर्चना करना इसी का एक हिस्सा है शुभ कार्य में भगवान झूलेलाल आकर खुद शामिल हो वह पूरा कार्यक्रम सफलतापूर्वक हो इसके लिए बहराणा साहब निकला जाता है और नये वर्ष से अच्छा और कौन सा दिन होगा की नए वर्ष का पहला दिन नहीं शुरुआत हम अपने इष्ट देव से करें आज के इस पूरे कार्यक्रम का सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया हजारों की संख्या में लोगों ने घर बैठे आज के इस आयोजन का आनंद लिया वह पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में बाबा गुरमुख दास सेवा समिति श्री झूलेलाल महिला सखी सेवा ग्रुप के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा