श्री सिंधु अमर धाम आश्रम के संत लाल सांई जी का 40 वां जन्म उत्सव रायपुर में बाबा गुरमुख दास सेवा समिति के द्वारा बड़े हि हर्षोल्लास के संघ धूमधाम के साथ मनाया गया
कार्यक्रम रात्रि 8:00 बजे आरंभ हुआ 12:00 बजे समापन हुआ
जैसे ही संत लाल सांई जी की बरखा भाभी मां पूज्य माता साहिब वरुण ओम सांई के संग कार्यक्रम स्थल में पहुंचे भक्तों के द्वारा जोरदार आतिशबाजी वह फूलों की वर्षा करके भवय, स्वागत किया गया कार्यक्रम की शुरुआत पूज्य बहाराणा साहब की अखंड ज्योत प्रजवलित करके भगवान झूलेलाल और बाबा गुरु मुख दास जी की मूर्ति पर फूलों की माला पहनाकर की गई दिल्ली के मशहूर गायक विक्की वह जावेद केशु म्यूजिकल पार्टी ग्वालियर के द्वारा शानदार भक्ति मेय, कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई एक से बढ़कर एक हिंदी सिंधी गीत भजन गाए, जिसे सुनकर उपस्थित भक्तजन झूम उठे इस अवसर पर पूज्य शदाणी दरबार तिर्थ के उदय सांई जी विशेष रूप से पहुंचे संत लाल सांई जी को फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया व जन्मदिन की बधाइयां दी सांई जी का सम्मान, किया इस अवसर पर उदय सांई जी ने अपने अमृत वचनों में कहा कि हम बड़े भाग्यशाली हैं कि हमारे ऊपर भगवान झूलेलाल जी का आशीर्वाद है और हमारे संत जी का नाम भी लाल दास है शदाणी दरबार के पूज्य संत जी का नाम के बाद लाल आता है मतलब हमारी पहचान झूलेलाल ही है
और हम भगवान से यही प्रार्थना करते हैं हमारी उम्र भी सांई जी को लग जाए और सांई जी हजारों साल जीए और इसी तरह सनातन धर्म का झंडा जगह-जगह फैराते रहे और ऊंचा रखें और बड़े भाग्यशाली हैं हम सब आज सांई जी के जन्म उत्सव के अवसर पर यहां पहुंचे हैं,
छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के अध्यक्ष महेश दरयानी भाजपा के नेता श्री चंद सुंदरानी, भाजपा के मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, छत्तीसगढ़ युवा विंग के अध्यक्ष विकास रुपरेला, कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा
बढ़ते कदम के अध्यक्ष और पदाधिकारी गण,एक पहल और के अध्यक्ष व पदाधिकारी गण महिला विंग की अध्यक्ष रोमा वाधवानी पत्रकार, विजय दुसेजा, डिंपल शर्मा देवानंद शर्मा सामाजिक संस्थाओं के अध्यक्ष पदाधिकारी गण पंचायत के अध्यक्ष व भाई साहब बड़ी संख्या में पहुंचे संत लाल सांई जी को जन्मदिन की बधाइयां दी उनका स्वागत सत्कार किया वह आशीर्वाद लिया अब वह समय आ गया जिसका सबको इंतजार था सांई जी के द्वारा उदय सांई , माता साहिब ,बरखा भाभी मां ,साथ मिलकर अपने जन्मदिन का केक काटा भगवान झूलेलाल को भोग लगाया वह सभी भक्तजनों में वितरण किया गया अपने अमृत वचनों में सांई जी ने आए हुए सभी भक्त जनो , अतिथियों का संत महात्माओं का समाज सेवीयो का सबका आभार व्यक्त किया वह कहा कि आज मुझे आप सभी का आशीर्वाद चाहिए क्योंकि भक्तों में ही भगवान का वास होता है और 364 दिन साल में आप मेरे पास आते हैं मुझे आशीर्वाद लेते हो पर 365 व दिन मेरा है आज आप सभी भक्तजन मुझे अपना आशीर्वाद दीजिए ताकि मैं सनातन धर्म का हिंदू धर्म का और भगवान झूलेलाल का झंडा घर-घर पहुंचाऊ और जो मेरा उद्देश्य है हर हर झूलेलाल घर-घर झूलेलाल जल्द से जल्द पूरा हो और अब एक नया उद्देश्य लेकर हम आगे बढ़ेंगे वह है हर-हर बहराणा घर-घर बहराणा साहब अब हर सिंधी, परिवार अपने खुशी के अवसर पर जन्मदिन के अवसर पर अपने परिवार की सालगिरह के अवसर पर शुभ कार्य करते हैं मकान के ओपनिंग दुकान की ओपनिंग के अवसर पर पूज्य बहराणा साहब खुद बनाएं वह खुद निकाले जरूरत नहीं है कि वह आप मुझे बुलाए आप बहराणा साहब निकाले वह पूजा अर्चना करके उसका विसर्जन कर सकते हैं इसके लिए यूट्यूब पर वीडियो भी अपलोड है इसे देखकर आप बहराणा साहब बना सकते हैं
जेसे कहा जाता है ना कोई भी शुभ कार्य करने से पहले भगवान गणेश जी का आह्वान किया जाता है इस तरह हम सिंधियों को भी शुभ कार्य करने से पहले भगवान गणेश जी के साथ-साथ भगवान झूलेलाल का आहान करना चाहिए और वह सबसे सरल तरीका है अपने घर में बहराणा साहब निकाला ओर पूजा अर्चना करना इससे दो फायदे होंगे आपको बहराणा साहब बनाना सीख जाएंगे दूसरा भगवान झूलेलाल की कृपा आप पर सदा बनी रहेगी दुख तकलीफ से आप दूर रहेंगे वह आने वाले पीढ़ी को भी आप कुछ देकर जाएंगे जो हमारी पहचान यही से शुरू होती है जल और ज्योत की आराधना से भगवान झूलेलाल के अवतरण दिवस चेटीचंड्र पर सभी सिंधी समाज के लोग अपने-अपने घरों में बहराणा साहब नीकाले ओर पूजा अर्चना करें ,वह भगवान झूलेलाल के मंदिर जरूर जाएं अपने परिवार के साथ जाए दर्शन करें,
आप सभी का दिल से आभार आप सभी यहां पर आए और मुझे अपना आशीर्वाद दिया आए हुए सभी अतिथियों का बाबा गुरमुख दास सेवा समिति के द्वारा स्वागत व सम्मान किया गया कार्यक्रम का आखिर में आम भंडारा का आयोजन किया गया बड़ी संख्या भक्त जनो ने भंडारा ग्रहण किया, प्रसाद वितरण किया गया इस पूरे आयोजन का सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया हजारों की संख्या में घर बैठे लोगों ने आज के कार्यक्रम का आनंद लिया इस पूरे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश महाराष्ट्र देश के अन्य कई शहरों से आए और कार्यक्रम में शामिल हुए आज के इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में बाबा गुरमुख दास सेवा समिति रायपुर के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा इस आयोजन को कवर करने के लिए बिलासपुर से हमर संगवारी के प्रधान संपादक विजय दुसेजा
विशेष रूप से रायपुर गए थे और कार्यक्रम को कवर किया
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs