बिलासपुर:- सामाजिक संस्था सेवा एक नई पहल द्वारा बिलासपुर रतन पुर मार्ग पर स्थित ग्राम मोह तराई मे स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मे आजादी के 78 वे महोत्सव पर प्रतिभा वान छात्र छात्राओ का सम्मान करते हुए युवा आर्किटेक्ट विवेक यादव जी ने कहा कि स्वस्थ लोक तंत्र की प्राथमिकता है उचित शिक्षा व्यवस्था का होना और आजादी के 77 वर्षों मे इस पर बहुत ध्यान दिया गया है इसी का परिणाम है यह प्रतिभा शाली ग्रामीण बच्चे जिनको सम्मानित करते हुए हमें गर्व हो रहा है – आजादी के 78 वे महोत्सव पर उल्लास मय वातावरन मे झंडा रोहन के पश्चात् आंगतुक अतिथियों सतराम जेठमलानी व निधि शुक्ला ने मेधावी छात्र छात्राओ का मैडल पहना सम्मान किया गया तदुपरांत धन गुरु नानक दरबार के प्रमुख समाज सेवी मुलचंद नारवानी जी द्वारा प्रदत्त कॉपी व अन्य शैक्षणिक् सामग्री , वरिष्ठं समाज सेवी इंदर गुरबानी द्वारा प्रदत्त चरण पड़ुकाये , राम हिंदूजा , नवीन पंजवानी , युवा उद्योग पति मुकेश पमनानी , नवीन ज़ादवानी , पूनम चावला , रजनी मलघानी , भावना पोपटानी। , रूपल चंदवानी , कविता मोटवानीं , बंटी पंजवानी द्वारा प्रदत्त खिलौने , खेलकूद सामग्री , बालिकाओ के लिए सेनेटरी पैड , कृषक बंधुओ के लिए मनकपड , महिलाओ के लिए साडीयां , नन्हे मुन्ने बच्चों के बैठने हेतु दरी आदि का वितरण किया गया कार्य क्रम मे पधारी विशिष्ट अतिथि श्रीमतीं भव्या मनीष जेठमलानी ने इस भव्य व् गरिमा मय आयोजन के लिए संस्था की संयोजिका रेखा आहुजा जी , शाला के प्रधान पाठक रियाज खान , उपस्थित ग्राम वासी सरपंच प्रतिनिधि संतोष कुमार, उपसरपंच राजेंद्र , ग्राम सचिव नारायण साहू ,रोजगार सहायक अशोक राव, तथा शाला शिंक्षा समिति के अध्यक्ष दिनेश तिवारी , माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला की शिक्षिका एकता साहू आर्य, वंदना सिंह, श्वेता झा,सुनीता रामटेके व प्रधान पाठक प्राथमिक शाला दाहिरे तथा रतनपुर अग्रवाल् समाज के अध्यक्ष सुमित बंसल कें प्रत्ति आभार व्यक्त किया गया ।
