सिटी कोतवाली थाने ने बिना पूरा आदेश का अवलोकन किये बिना भेजा बल
दो घंटे में टावर में मीटर बिजली कनेक्शन लगा कैसे..?
बिलासपुर —:जूना बिलासपुर मनोहर टॉकीज के पीछे एयर टेल मोबाइल फोन कंपनी का नेटवर्क टावर शिफ्टिंग का विवाद पिछले 20दिनों से चल रहा हैं. इस क्षेत्र में बेहद संकीर्ण गालिया हैं जिसमे 150 से ज्यादा परिवार के लोग रहते हैं सिंधी समाज के लोग रहते हैं और इसी समाज में से प्रेमचंद्र सबनानी का भी मकान इसी संकीर्ण गलियों के अंदर हैं जो सबसे आखरी मकान पड़ता हैं जिसके आवागमन के लिए समाज के ही एक सज्जन ने 3फिट निस्तारी रास्ता दिया था लेकिन प्रेम सबनानी ने अपने मकान के छत पर मोबाइल नेटवर्क टावर लगाने का किराया नामा अनुबंध इंडस टावर लिमिटेड कंपनी से कर लिया जिसकी जानकारी होने पर पुरे मोहल्लेवासियो ने विरोध किया और कंपनी के मैनेजर व्यास मिरी को घेर लिया. मैनेजर ने मोहल्लेवासियो को गेजेट नोटिफिकेशन कि प्रति थमाकार बोल दिया कि हमारे पास सभी प्रकार के आदेश हैं
किंतु लोकल अथॉरिटी का कोई परमिशन लेटर नहीँ दिखाया इस पर मोहल्लेवासियो ने नगर निगम कमिश्नर को अपनी आपत्ति दर्ज कि किंतु टावर कंपनी फिर भी नहीँ माने और उल्टे मोहल्ले वासियो कि शिकायत सिटी कोतवाली थाने में कार्य में बाधा का आरोप लगा दिया और पुलिसबल मौके पर आकर कंपनी का पक्ष लेने लगी. सिटी कोतवाली थाने को नेटवर्क कंपनी के टेक्निकल एंगल को समझें बिना आनन फानन में बल भेजना पुलिस कार्यप्रणाली पर संदेह पैदा करता हैं? एक तरफ मोहल्लेवासियो को तत्काल काम रुकवाने के लिए आदेश लाने कि बात कहते हैं जो कि संभव नहीँ था वही कंपनी को मदद करने के लिए बल भेजना कहाँ तक सही हैं.? क्या दो दिन पुरे मामले कि विवेचना नहीँ कर सकती थीं पुलिस पर ऐसा नहीँ हुवा बड़े बड़े अपराध कि जाँच में मसगुल सिटी कोतवाली थाना को क्या जल्दबाजी थीं कि टावर लगाने के लिए बल भेजना पड़ा ?
मोहल्लेवासियो ने तहसीलदार देवांगन के कोर्ट में आपत्ति पेश कि और तत्काल मेयर को भी शिकायत कि तब जाकर निगम से टीम आकर काम को रुकवाने पहुंची तब तक मीटर कनेक्शन लग चूका था

मोहल्लेवासियो का कहना हैं कि तीन फिट के संकीर्ण गली के भीतर से छत पर लगी टावर के लिए बिजली का कनेक्शन खिंचा जा रहा हैं जिस पर दुर्घटना कि आशंका बनी रहेगी यदि इतने बड़े टावर में आगजनी जैसी दुर्घटना हो जाती हैं तो इतनी संकीर्ण गली में दमकल और अन्य सहायता कैसे पहुंचेगी. ऐसी परिस्थिति में यहाँ टावर नहीँ लगनी चाहिए जिसका हम सब मोहल्ले वासी विरोध करते हैं
