
बिलासपुर :- हसमुख व्यक्ति तत्व के धनी मिलनसार कुशल व्यवहार , ऊर्जावान समाजसेवी, आनंद देसर पूज्य सिंधी पंचायत देवरी खुर्द के पुनय सर्व सहमति से अध्यक्ष बने पंचायत की बैठक विगत दिनों आनंद निवास में बुलाई गई थी जिसमें अपने दो साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर अपना त्यागपत्र संरक्षक जनो को दिया वह कोषाध्यक्ष ने आय वय का ब्यौरा प्रस्तुत किया और नए अध्यक्ष के लिए प्रतिक्रिया आरंभ की उपस्थित सभी सदस्यों ने पुनय सर्व सहमिति से आनंद भाई को अध्यक्ष बनाया इस अवसर पर आनंद ने कहा जो प्यार आशीर्वाद और मार्गदर्शन आप सभी से मुझे मिला है आगे भी मिलता रहेगा ताकि समाज सेवा के कार्य में कोई भी रुकावट ना आ सके और जिस तरह आप सबके प्रेम से सहयोग से कार्य करता रहा हूं आगे भी करता रहूंगा इस अवसर पर पंचायत के बड़ी संख्या में अधिकारी, सदस्य जन उपस्थित थे