सिंधी भाषा दिवस के पावन अवसर पर पूज्य पंचायत भवन सिंधी कॉलोनी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत भगवान झूलेलाल, कुलदेवी हिंगलाज माता के छायाचित्र पर फूलों की माला अर्पण कर दिप प्रजवलित करके किया गया इस अवसर पर हमर संगवारी के 100 वै अंक का विमोचन संत सांई लाल दास जी, हमर संगवारी के प्रधान संपादक विजय दुसेजा, गोविंद दुसेजा समाजसेवी कैलाश मलघानी सिंधी युवक समिति के संरक्षक अमर बजाज, अध्यक्ष मनीष लाहौरानी, समाजसेवी व पत्रकार के द्वारा संयुक्त रूप से हमर संगवारी के अखबार का विमोचन किया गया सबसे पहले केक काटा गया सांई जी को वह अन्य अतिथियों को 🎂केक खिलाया गया

उसके बाद अखबार का विमोचन हुआ सभी ने हमर संगवारी के परिवार को बधाई दी शुभकामनाएं दी इस अवसर पर सांई जी ने हमर संगवारी को बधाई देते हुए कहा कि बहुत कम समय में 100 अंक पूरा करना कोई मामूली बात नहीं है और सबसे बड़ी बात है अखबार निकलना तो आसान है पर अखबार को चलाना व लोगों के अनुरूप बनाना व घर-घर तक पहुंचाना बड़ी मुश्किल सी बात है और इस काम को जिस तरह विजय दुसेजा ने किया है बहुत ही सारहनिय है विगत 20 वर्षों से वह सेवा कार्य में सक्रिय है पत्रकारिता में सक्रिय है और आज हमर संगवारी जैसा कि उसका नाम है वैसा सबका फ्रेंड सब की सहेली सबका दोस्त बन गया है समाज की खबरों को जिस तरफ प्रमुखता से हमर संगवारी में स्थान मिलता है वह काबिले तारीफ है जिस तरह वह समाज के वह अन्य मुद्दों को विजय की कलम के माध्यम से सबके सामने पेश करते हैं लाते हैं

वह भी एक मिसाल है और बड़ी गर्व की बात है खुशी की बात है कि हमारे समाज के मेहनती ईमानदार पत्रकार विजय की मेहनत का फल है जो आज हमर संगवारी का 100 अंक निकाला है हम भगवान से यही प्रार्थना करेंगे हमर संगवारी दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करते रहे अपने समाज की खबरों को घर घर तक पहुंचाते रहे, अन्य सभी अतिथियों ने भी हमर संगवारी को शुभकामनाएं दी
इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक व महिलाएं उपस्थित थी हमर संगवारी परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे जिनमें प्रमुख है रेखा आहुजा,कुमार पोपतानी, भारतीय दुसेजा ,मधु अहूजा, जगदीश जगज्ञासी हरि किशन गंगवानी कमल दुसेजा,जया पोपतानी,