// उसलापुर ,बिलासपुर // ब्रह्माकुमारी//
बिलासपुर :- वर्तमान समय भागदौड़ की जिंदगी में मानव अपनी आंतरिक शक्तियों को भूलता जा रहा है जिसके कारण अनेक मानसिक रोग पैदा होते जा रहे हैं आज के मानव को स्वयं की पहचान नहीं होने के कारण अनेक मानसिक, शारीरिक विकृतियों जन्म लेती जा रही है। आज पूरा विश्व में चिंता, भय ,तनाव ,आत्महत्या अनिद्रा के रोग बढ़ते जा रहे हैं। इसके कारण अनेक दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं। ज्यादा सोचने की आदत से मन दिन प्रतिदिन कमजोर नकारात्मक बनता जा रहा है। हमारे शरीर की दिनचर्या भी असंतुलित होती जा रही है। गलत खानपान, गलत टाइम पर सोना, नकारात्मक सोच इन सभी का प्रभाव हमारे दैनिक जीवन पर पड़ता जा रहा है। हमारे विवेक शक्ति कमजोर होती जा रही है। जिससे हम अच्छे सकारात्मक सोचने की क्षमता खत्म होती जा रही है, अनेक रोग बढ़ते जा रहे हैं। इन सभी का समाधान आध्यात्मिकता व मेडिटेशन में है। यह विचार ब्रह्माकुमार नारायण भाई जीवन जीने की कला के विशेषज्ञ ” केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल भरनी बिलासपुर” में जवानों के लिए “नशा व तनाव मुक्त कार्यशाला” में संबोधित करते हुए बताया।

इस अवसर पर सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी छाया बहन ने नशा मुक्त रहने की प्रेरणा देते हुए बताया कि नशे बिना जीवन में खुशी नहीं होती। हम सभी को जीवन में नशे की आवश्यकता होती है। परन्तु एक नशा जो जीवन को ऊंचा उठाता है और दूसरा बुरा नशा ( उल्टा नशा देह का, पैसों का, पद का, जीवन की अल्पकालिक प्राप्ति का, नशैली चीजों का) जो जीवन को बर्बाद कर देने वाला होता है। वहीं श्रेष्ठ नशा ईश्वरीय ज्ञान, ईश्वरीय प्रेम व श्रेष्ठ कर्मों का नशा जिससे हम ऊंचाइयों को पाते है। ब्रह्माकुमारी में सिखाए जाने वाला राजयोग मेडिटेशन जिसमें मन हमारा सत्य परमात्मा से जुट जाता है तो परमात्मा से हमें शांति, खुशी, प्रेम आनंद के वाइब्रेशंस आत्मा को प्राप्त होते हैं वह तरंगे मन को शक्तिशाली बनाती है और मन शरीर के अंगों को शक्तिशाली बनाता है। इससे ही हम शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य प्राप्त कर सकते हैं । मेडिटेशन से जो अंदर के आनंद की प्राप्ति होती है वह आनंद हमें बाहरी बुरे नशे से दूर कर देता है। अंत में छाया बहन ने सभी को नशा मुक्त रहने की प्रतिज्ञा कराई। कई अधिकारी सहित 300 जवानों ने इस कार्यक्रम का लाभ लिया।

अंत में कमलेश कुमार साहू सहायक कमांडेंट केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने आभार व्यक्त करते हुए बताया कि अपने दैनिक जीवन में राजयोग मेडिटेशन का महत्वपूर्ण रोल होता है। जिससे हम शारीरिक मानसिक रीति से संपूर्ण रीति स्वास्थ्य को प्राप्त कर सकते हैं। हमारा मनोबल बढ़ने से बड़े से बड़े कार्य भी सरल सहज होने लगते हैं। कार्यक्रम में वासुदेव सहायक कमांडेंट, कुणाल स्वामी सहायक कमांडेंट व अनेक अधिकारी व सैनिक उपस्थित थे।, भ्राता तेजपाल सहायक इंस्पेक्टर ने बताया की नशा हमारे जीवन, मस्तिष्क को खोखला बनता है । कोई भी नशा हानिकारक होता है।
ईश्वरीय सेवा में
बी के छाया बहन
mob no 9009852538