UP के महोबा में दूल्हे श्री कुमार की तेज़ जहर के असर से मौत हो गई। युवक के परिजनों ने दुल्हन मधु पर चाय में जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। एक व्हाट्सअप चैट का स्क्रीनशॉट भी पुलिस को मिला है जिसमे शादी के बाद मधु अपने बॉयफ्रेंड से बात कर रही है। पुलिस हत्या व आत्महत्या दोनों बिन्दुओ पर जाँच कर रही है। क्योंकि विवाहिता ने शादी के बाद फिर से ससुराल जाने से इंकार कर दिया था। युवक उसे मनाने अपनी ससुराल गया था। जहाँ उसकी मौत हो गई।