अयोध्या में जन्मे लक्ष्य शिक्षा में मेधावी छात्र के साथ शास्त्रीय संगीत की विधा तबला वादन में भी संभाग स्तर पर जीत चुके हैं प्रथम स्थान
राष्ट्रीय पुस्तक न्यास द्वारा प्रकाशित व प्रगति मैदान दिल्ली में उपराष्ट्रपति की उपस्थिति में विमोचित पुस्तक “स्वतंत्रता आंदोलन में सिंध के अज्ञात नायक” के लेखक हैं लक्ष्य
अयोध्या :- युवा लेखक अयोध्या निवासी लक्ष्य टेकचंदानी को भारत सरकार द्वारा दिल्ली के लालकिले पर 15.08.25 को आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमन्त्रित किया गया है।
लक्ष्य के पिता विश्व प्रकाश “रूपन “ने बताया कि पीएम युवा लेखक योजना के तहत सौ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों में शामिल सुपुत्र लक्ष्य को भारत सरकार के विशेष अतिथि के रूप में आमन्त्रित किए जाने पर परिवार में बहुत हर्ष है और सभी परिजनों ने लक्ष्य को आशीर्वाद देते भारत सरकार का आभार व्यक्त किया है।


संपूर्ण व्यवस्था व मार्गदर्शन हेतु राष्ट्रीय पुस्तक न्यास को नोडल संगठन बनाया गया है, इनके द्वारा लक्ष्य को मेल भेज कर आमंत्रण के साथ आने हेतु 1 जुलाई तक आने की सूचना देने की अपेक्षा की गई है, जिससे संबंधित व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।
श्री रुपन ने बताया कि इसके पूर्व भी लक्ष्य को देश की महामहिम राष्ट्रपति आदरणीय द्रौपदी मुर्मू से मिलने हेतु राष्ट्रपति भवन भी आमंत्रित किया गया था ।
गौरतलब तथ्य है कि उप राष्ट्रपति आदरणीय जगदीप धनखड़, सहित देश के शिक्षा मंत्री, विश्व प्रसिद्ध लेखकों से मिलने व उनकी उपस्थिति में लक्ष्य लिखित पुस्तक “सिंध के स्वतंत्रता आंदोलन के अज्ञात नायक” के विमोचन तदुपरांत अपनी बात रखने का अवसर दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भव्य अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी प्रदान किया गया है।
दिल्ली विश्वविद्यालय में संत हंसराज कालेज से स्नातक लक्ष्य अयोध्या के प्रतिष्ठित जे.बी.अकादमी के मेधावी और बहुमुखी प्रतिभा के विद्यार्थी रहे हैं।
शास्त्रीय संगीत की विधा तबला वादन में प्रति वर्ष अपने गुरु पं प्रेम चंद तिवारी व प्रख्यात मृदंगाचार्य महंत विजय राम दास के सानिध्य में ‘बेस्ट इंस्ट्रूमेंटलिस्ट ‘ आफ द ईयर का पुरस्कार विद्यालय में प्रति वर्ष जीतने के साथ जहां लक्ष्य अयोध्या मंडल में संगीत नाटक अकादमी द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीते तो वहीं हाई स्कूल व इण्टर की परीक्षा भी मेरिट सूची में आकर पास की।
बहुमुखी प्रतिभा के धनी लक्ष्य एक उभरते बेहतरीन व संदेश परक कविताओं के रचनाकार भी है,जो समाज के दर्द को कम करने व सरकार के तंत्र में शामिल हो कर संवेदनशील जन सेवक बन देश सेवा की इच्छा रखते हैं।
भारत सरकार द्वारा उन्हें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर आयोजित समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किये जाने पर हर्ष जताते आशीर्वाद प्रदान करने वालों में माननीय सांसद शंकर लालवानी ,उनके प्राचार्य रहे ए.के.तिवारी, शिक्षाविद अंजलि ज्ञाप्रटे, दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन आर्ट फेकल्टी प्रो रवि प्रकाश टेकचंदानी,आईपीएस रि.राजाराम भागवानी, आईपीएस रि.आर.के. चतुर्वेदी ,साकेत महाविद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष दीप कृष्ण वर्मा,अवध विश्वविद्यालय सिंधी भाषा केंद्र के सलाहकार सरल ज्ञाप्रटे, प्रो सत्य प्रकाश त्रिपाठी, प्रो महेंद्र पाठक,डा असीम त्रिपाठी,एसो. प्रो अक्षर टेकचंदानी,आचार्य कपिल हासानी, सिंधी सेंट्रल पंचायत रामनगर मुखिया ओमप्रकाश अंदानी, शहर पवन जीवानी, मुखिया बूलचंद चंगुलानी, देवकुमार क्षेत्रपाल, गिरधारी चावला,राजकुमार मोटवानी,धर्मपाल रावलानी,हरीश मंधाण,सिंधु सेवा समिति अध्यक्ष अमृत राजपाल, पूर्व अध्यक्ष मोहन मंध्यान, महामंत्री नरेंद्र क्षेत्रपाल, डा महेश सुरतानी,सीए.संजयअग्रवाल, माननीय सांसद प्रो रीता बहुगुणा जोशी के प्रतिनिधि व उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी सदस्य विजय पुरसवानी, राष्ट्र सेविका समिति की दर्शना राजपाल, आर्य समाज की मंजू योग, उर्मिला, जयश्री, नगर संघचालक विक्रमा प्रसाद पाण्डेय,मंडल संघचालक मुकेश तोलानी,कार्यवाह विवेकानंद नगर प्रेम प्रकाश, शिक्षा विद श्रीकांत द्विवेदी, रविंद्र गुप्ता,अनितदास, राजेश सिंह, व्यापारी नेता सुशील जायसवाल,कमल कौशल रमेश जायसवाल वैश्य समाज के राष्ट्रीय महामंत्री डा अजय गुप्ता, नेशनल चेयरमैन विश्व सिंधी सेवा संगम सतेंद्र भावनानी, सिंधी समाज के राष्ट्रीय नेता अशोक अंशवानी,सिंधु वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष सुमित माखेजा, भक्त प्रह्लाद सेवा समिति महामंत्री ओमप्रकाश ओमी,संजीव सिंह, शिक्षक राघवेन्द्र अवस्थी,आदि प्रमुख रहे।