गढ़ (अखंड सत्ता) — शासकीय कन्या हाई स्कूल गढ़ में प्राचार्य पद पर कार्यरत शंकर लाल गुप्ता अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवा निवृत्त हो गए। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भावभीन विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य देवेश कुमार साकेत, सुनील मिश्र, अनिल कुमार पाण्डेय, डॉ. उमाशंकर सोनी, दिवाकर सिंह पटेल, देवेन्द्र सिंह, मालती साकेत, सुमन मिश्रा, आशा साकेत, नरेन्द्र प्रसाद रावत, चन्द्रशेखर प्रसाद रावत सहित अनेक शिक्षकों ने श्री गुप्ता के शिक्षा क्षेत्र में योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर सेवा निवृत्त शिक्षक भैयालाल पाण्डेय, राजर्षि देव पाण्डेय, विद्या शंकर शर्मा, अनिल अवस्थी तथा श्री गुप्ता के परिजन — पत्नी अनीता गुप्ता, पुत्री डॉ. पूनम गुप्ता, भाई रमेश कुमार गुप्ता, आशीष गुप्ता भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार द्विवेदी ने किया। प्रभारी प्राचार्य सुनील कुमार मिश्र और संकुल प्राचार्य देवेश साकेत ने श्री गुप्ता को शॉल, श्रीफल एवं गीता की पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह में श्री गुप्ता के सरल, कर्मठ एवं अनुशासित स्वभाव को स्मरण करते हुए सभी ने उन्हें शिक्षा जगत का प्रेरणास्रोत बताया।