रीवा (अखंड सत्ता)। जबलपुर में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी द्वारा लगभग 4,250 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ एवं भूमि पूजन किया गया। इसी क्रम में रीवा शहर को सबसे बड़े फ्लाईओवर निर्माण के लिए 150 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। यह फ्लाईओवर कमिश्नर बंगले के सामने से शुरू होकर ढेकहा तिराहे के आगे विष्णु विलास होटल तक बनाया जाएगा।
इस सौगात के लिए उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने दिल्ली प्रवास के दौरान कई बार अपनी बात केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी तक रखी थी। उनकी मांग को स्वीकार करते हुए यह योजना मंजूर हुई, जिसके लिए रीवा शहरवासियों ने केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया।
भारतीय जनता पार्टी कुशाभाऊ ठाकरे नगर मंडल के पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल के निवास पर पहुंचकर उनका आभार जताया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्षा श्रीमती हेमलता सिंह, महामंत्री विवेक मिश्रा गोल्डी, राजेंद्र करोसिया, उपाध्यक्ष श्याम किशोर शुक्ला, कोषाध्यक्ष गुलाब साहनी, कार्यालय मंत्री प्रत्यूष भारती, सोशल मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा बाबू, संयोजक श्रीराम सोनी, अनवर खान, साकेत बिहारी शर्मा सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
तत्पश्चात मंडल महामंत्री विवेक मिश्रा गोल्डी एवं मंडल उपाध्यक्ष श्याम किशोर शुक्ला के सुपुत्र वैष्णव का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।