रीवा (अखंड सत्ता)। संजय गांधी अस्पताल में एम्बुलेंस व्यवस्था में नवाचार करने और अनियमितता से बचाव के लिए आज अस्पताल परिसर में बैठक आयोजित की गई।
इस मीटिंग में थाना प्रभारी अमहिया शिवा अग्रवाल, यातायात थाना प्रभारी अनिमा शर्मा, अंजलि गुप्ता, नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला, अस्पताल अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा, सीएमओ डॉ. अतुल सिंह एवं डॉ. यत्नेश त्रिपाठी की उपस्थिति रही।
बैठक में सभी एम्बुलेंस मालिकों एवं चालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही आम जन से शिष्ट व्यवहार करने तथा प्रबंधन द्वारा बनाए गए नियमों के प्रति लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए गए।