12 वर्षों के बाद जीवनमुक्त सतगुरु बाबा ईश्वरशाह साहिब जी के पावन मुख से सत्संग क़ो हजारों की संख्या में भक्तों ने श्रवण किया
पावन हरे माधव सत्संग रूपी मानसरोवर में गोता लगाने हज़ारों भक्तों का समूह उमड़ा था जिसमें कि सत्संग पंडाल भी छोटा पड़ गया था जो मैंने स्वयं ग्राउंड रिपोर्टिंग में देखा -एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र
गोंदिया – वैश्विक स्तरपर पृथ्वी की इस अनंत और रहस्यमयी धरा पर यदि किसी देश को आध्यात्मिक चेतना,सर्वधर्म समभाव,मानव कल्याण और परमार्थ का जीवंत प्रतीक कहा जाए,तो वह निस्संदेह भारत है ऐसी आध्यात्मिक परंपरा की महत्वपूर्ण कड़ी को समझने की करें तो उस रूप में 17 मई 2026 को नागपुर में तथा 20 मई 2026 को जलना महाराष्ट्र में आयोजित हुए “हरे माधव सत्संग” विशेष आकर्षण और आस्था का केंद्र बना जहाँ 12 वर्षों के बाद जीवनमुक्त सतगुरु बाबा ईश्वरशाह साहिब जी के पावन मुख से सत्संग हुआ जिसे हजारों की संख्या में भक्तों ने श्रवण किया यहां तक क़ि सत्संग स्थल क़ा पंडाल भी कम पड़ गया फिर पंडाल की साइड खोलकर पंडाल के बाहर मेटिंग बिछाकर संग़तो को बैठाया गया हमारी टीम ने देख तो ऐसा लगा किसी दूर गगन में एक स्वर्ग का नजारा महसूस हुआ जो बयान नहीं किया जा सकता आईए इस रिपोर्ट को देखें तो आपको भी महसूस होगा कि काश हम भी उन पलों की खुशियों में डुबकी लगाते।

साथियों हमारी ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम ने सत्संग स्थल पर देखा क़ि पावन हरे माधव सत्संग रूपी मानसरोवर में गोता लगाने हज़ारों भक्तों का समूह उमड़ा था जिसमें कि सत्संग पंडाल भी छोटा पड़ गया था सभी ने जीवन्मुक्त सतगुरू बाबा ईश्वर शाह साहिब के श्रीदर्शन व पवित्र वचनों से भर-भर भक्ति अमृत प्राप्त किया और संसार की सुध बिसार सतगुरू प्रेम में तन्मय हुए। रात्रि के २ बजे तक सतगुरु प्रेम सतगुरु भक्ति में भक्त आत्माएं तन्मय होकर जीवनमुक्त सतगुरू के सद् गुणगान करके झूम रही थीं,आज के इस पाश्चात्य संस्कृति में यह शाश्वत संस्कृति का उद्घोष सभी ने महसूस किया होगा। यह सब हरे माधव परमार्थ पंथ के उन्नायक सद्गुरु बाबा ईश्वर शाह महाराज जी का भजन प्रताप है। भक्तों ने बाबा जी से विनती की की अब वर्ष में दो बार अरे माधव सत्संग का श्री अमृतपान जरूर करवाएं।

लेखक – क़र विशेषज्ञ स्तंभकार साहित्यकार अंतरराष्ट्रीय लेखक चिंतक कवि संगीत माध्यमा सीए(एटीसी) एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र 9226229318
