
रायपुर:- । गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पुरानी बस्ती स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर (मढ़ी लिल्ली चौक) में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु परंपरा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे सतगुरु महंत अनन्तपुरी गोस्वामी द्वारा परम पूज्य श्री श्री 108 सतगुरु महंत किशनपुरी गोस्वामी जी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने एवं पंचामृत अभिषेक के साथ हुआ। इसके पश्चात विधि-विधान से पूजा-अर्चना, आरती एवं विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।प्रातः 11 बजे पंडित कमल द्वारा श्री सत्यनारायण भगवान की कथा का वाचन किया गया। दोपहर 12 बजे विश्व शांति एवं जनकल्याण की कामना से हवन हुआ

तथा दोपहर 1 बजे मां दुर्गा की महाआरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सतगुरु महंत अनन्तपुरी गोस्वामी का पूजा -अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन के दौरान विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।रात्रि 8 बजे से देर रात तक भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न शहरों से आए कलाकारों ने मधुर भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।, जिनमें प्रमुख है, ग्वालियर से देवांश बालाजी, सोनू भगत लखनऊ से, किशोर उदासी नागपुर से दीपू भाई उल्हासनगर से सोहन भाई गोंदिया से भंसाली भाई रायपुर से राहुल चावला प्रदीप प्यासी इंदर लाल रायपुर से गजक भाई रायपुर से अपने सुंदर प्रस्तुति दी, अपने आशीर्वचन में सतगुरु महंत अनन्तपुरी गोस्वामी ने कहा कि “गुरु का कार्य सत्य का मार्ग दिखाना, सत्य वाणी बोलना तथा देशहित और समाजहित के लिए कार्य करना है।” उन्होंने कहा कि गुरु अपने शिष्यों को सदैव सत्यमार्ग पर चलने, सत्संग, सिमरन और सनातन संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा देता है।उन्होंने मातृभाषा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार को अपने बच्चों से सिंधी में संवाद करना चाहिए। मातृभाषा, सिंधी और अपनी संस्कृति ही समाज की सबसे बड़ी पहचान हैं। जिस प्रकार मजबूत जड़ों वाला वृक्ष सदैव हरा-भरा रहता है और सभी को फल, फूल एवं छाया देता है, उसी प्रकार अपनी संस्कृति और भाषा से जुड़े समाज की नींव भी सदैव मजबूत रहती है।पूरे कार्यक्रम का सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया, जिसे हजारों श्रद्धालुओं ने घर बैठे देखा। आयोजन को सफल बनाने में श्री दुर्गा माता मंदिर के सभी सेवाधारियों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में रायपुर सहित विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।इस धार्मिक आयोजन का मीडिया कवरेज हमर संगवारी के संपादक विजय दुसेजा द्वारा किया गया।
