
मुंबई/विशेष संवाददाता।सोशल मीडिया पर सामने आई एक तस्वीर ने सिंधी समाज के संघर्ष, मेहनत और स्वाभिमान की उस परंपरा को फिर से याद दिला दिया है, जिसने पूरे समाज को सम्मान और पहचान दिलाई। तस्वीर में एक बुजुर्ग सिंधी काका उम्र के इस पड़ाव पर भी अपनी रेहड़ी पर पापड़ और अन्य घरेलू खाद्य सामग्री बेचकर ईमानदारी से अपना जीवनयापन करते दिखाई दे रहे हैं।यह दृश्य केवल एक व्यक्ति की कहानी नहीं, बल्कि उन लाखों सिंधी परिवारों के संघर्ष का प्रतीक है, जिन्होंने देश के विभाजन के बाद शून्य से शुरुआत कर अपनी मेहनत और लगन के दम पर समाज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। किसी ने फुटपाथ पर रेहड़ी लगाई, किसी ने छोटी दुकान से व्यापार शुरू किया, तो किसी ने घर-घर जाकर सामान बेचा, लेकिन कभी मेहनत और ईमानदारी का रास्ता नहीं छोड़ा।आज जब समाज का एक वर्ग आधुनिक जीवनशैली और त्वरित सफलता की दौड़ में लगा है, ऐसे समय में यह तस्वीर युवाओं के लिए एक प्रेरणा बनकर सामने आती है। यह संदेश देती है कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता, बल्कि इंसान की सोच और कर्म ही उसे बड़ा बनाते हैं। मेहनत से कमाया गया सम्मान किसी भी शॉर्टकट से प्राप्त नहीं किया जा सकता।समाज के प्रबुद्धजनों का कहना है कि नई पीढ़ी को अपने बुजुर्गों के संघर्ष, त्याग और परिश्रम से प्रेरणा लेनी चाहिए तथा मेहनत, ईमानदारी और स्वाभिमान की इस अमूल्य विरासत को आगे बढ़ाना चाहिए।”हमारे बुजुर्ग ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी और असली विरासत हैं। आइए, उनके संघर्ष को नमन करें और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लें।”
