*15 अक्टूबर को मनाया जाएगा 20 वां स्थापना दिवस*
खंडवा। किशोर नगर जूनियर एलआईजी स्थित मां दुर्गा धाम मंदिर में रविवार से अश्विन नवरात्र पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया जाएगा यह जानकारी देते हुए दुर्गा धाम महिला मंडल प्रवक्ता ज्योति निर्मल मंगवानी ने बताया कि मंदिर में अश्विन नवरात्र पर्व 9 दिनों तक श्रद्धा पूर्वक मनाया जाने हेतु मंडल की बैठक भजन गायक दीपक तांबट एवं कौशल मेहरा के सानिध्य में हुई। आज रविवार 11 अक्टूबर से नवरात्रि पर्व का शुभारंभ होगा। वही पंचमी 15 अक्टूबर को मंदिर का 20 वां स्थापना दिवस महा काकड़ आरती एवं गगन भेदी आतिशबाजी के मध्य मनाया जाएगा। इस दौरान मंडल की बहनों द्वारा मां दुर्गा जी को चुनरी ओढ़ाई जाकर जागरण किया जाएगा। इस दौरान खंडवा के भजन गायक एवं अनेक कलाकारों द्वारा संगीतमय सुंदर भक्तिमय गीतों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। प्रति रात्रि क्षेत्र की मातृशक्ति एवं बालिकाओं द्वारा सुंदर मनमोहक गरबों की प्रस्तुतियां होगी। आयोजित बैठक के दौरान महिला मंडल की नेहा कटारे, गिरजा राठौर, नीलम मेहरा, पंजिता गाठे, कमलाबाई यादव, खुशबू राठौर, नेहा मंगवानी, रंजीता महेंद्र चौहान, प्रीति महोदय, ज्योति मंगवानी, माधुरी सोनू लाड़, मीरा लाड़, झूमाबाई, जया खंडेल, दीपक तांबट, संजय पाठक, कौशल मेहरा, निर्मल मंगवानी, राधेश्याम राठौर, श्री राठौर, शिवांश, शिवी लाड़, खुशी, महक नीरज, समर्थ, डिम्पी मेहरा, नेतिक खंडेल, मिली राठौर, सौम्य लाड़, अथर्व चौहान, एनी हैरी, मां दुर्गा धाम महिला मंडल की मातृशक्ति सहित क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
