
*बच्चों के अधिकारों, उनकी खुशी, उन्नति, बचपन की सुंदर मुस्कान को निरंतरता प्रदान करने का दिन चिल्ड्रन डे आज विद्यालय परिवार केकराडीह ने शाला प्रबंधन समिति के सहयोग से आयोजित किया।इस अवसर पर संकुल प्राचार्य श्री एस के पैकरा सर, संकुल समन्वयक श्री मनीराम उइके जी, उप सरपंच श्री रावनंटी पटेल, प्रधान पाठक श्री अजय डहरिया, आर एल चंद्रा, व्याख्याता श्रीमती एन सूर्यवंशी, कुर्रे मैम, अग्रहरि मैम, लक्ष्मी नारायण श्याम सर, गीतांजलि मैम, रजक सर, सुनीता श्याम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एस एम सी अध्यक्ष चौसल यादव, पालक गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।बच्चों ने बाल मेला में तरह-तरह के स्टाल लगाए जिसमें गुपचुप, चटपटी, ब्रेड पकोड़ा, झालमुड़ी, चाट, पूड़ी, भजिया, फल, सब्जी, किराना, चाऊमीन, केक, टी एल एम प्रदर्शनी, चित्रकला प्रदर्शनी स्टाल लगाए गए जिसका सभी ने मेले में आनंद उठाया।मेले में स्वच्छता, शिक्षा जागरूकता के पोस्टर लगाकर बच्चों एवं पालकों को जागरूक किया गया। मेले में आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दयालबंद बिलासपुर की एन एस एस टीम और उनके कार्यक्रम प्रभारी श्री अरविन्द पांडे जी उपस्थित हुए। उन्होंने मेले की खूब तारीफ की।मेले में प्रश्नोत्तरी मंच में बच्चों ने भाग लेकर खूब उपहार जीते।बाल मेले में विचार पेटी भी बच्चों ने रखी थी जिसमें अतिथियों ने मेले की खूबी और बच्चों के बेहतर कार्य करने की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम में शालिनी पटेल, निकिता, ओमप्रकाश, तनमय यादव ने बहुत अच्छी प्रस्तुति देकर सबका मनोरंजन किया, सबने खूब आनंद उठाया।उपस्थित अतिथियों और बच्चों के बेहतर आयोजन हेतु कार्यक्रम प्रभारी श्री एन एस नायक सर ने सबको सहभागिता हेतु धन्यवाद आभार किए।
