गुढ़ ,सब्जी मंडी में 12 हजार वर्गफुट अवैध निर्माण से वार्ड 8-9 में जलभराव

गुढ़ (अखंड सत्ता)। नगर की सब्जी मंडी में एक व्यक्ति द्वारा लगभग 12 हजार वर्गफुट क्षेत्र में अवैध निर्माण और अतिक्रमण कर लिया गया है, जिसके कारण वार्ड नंबर 8 और 9 में जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। कई घरों में पानी भर गया है, जिससे कई गिरने की कगार पर हैं।

प्रशासन की निष्क्रियता को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। बताया जा रहा है कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री के. एन. सिंह के निर्देशन में परिषद के इंजीनियर आशीष द्विवेदी और कर्मचारियों की टीम ने कई बार जल निकासी की व्यवस्था कर हालात काबू में किए, जिससे कोई बड़ी घटना नहीं घटी। हालांकि जब तक अवैध अतिक्रमण नहीं हटाया जाएगा, तब तक वार्डों में बाढ़ का खतरा बना रहेगा।