रायपुर। मां संतोषी मां वैभवलक्ष्मी धाम मंदिर में वर्षगांठ एवं अखंड ज्योति स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को विभिन्न धार्मिक एवं भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन की शुरुआत सुबह 10 बजे दुग्धाभिषेक एवं पुष्प अभिषेक से होगी। इसके पश्चात सुबह 11 बजे सत्यनारायण कथा एवं हवन का आयोजन किया जाएगा।
वहीं शाम 8 बजे से भक्ति से सराबोर विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें मशहूर गायक सागर विशाल
बंधु (ग्वालियर) अपनी भक्ति प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण में जोड़ेंगे।
आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजन में शामिल होने और मां का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी भंडारे की भी व्यवस्था की गई है।
स्थान: मां संतोषी मां वैभवलक्ष्मी धाम मंदिर
दिनांक: 18 अगस्त 2026, मंगलवार
मुख्य आकर्षण: दुग्धाभिषेक, पुष्प अभिषेक, सत्यनारायण कथा-हवन एवं भक्ति कार्यक्रम।
इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में सभी भक्तजन लगे हुए हैं , यह जानकारी मंदिर के प्रमुख सेवादारी प्रेम बिरनानी जी के द्वारा दी गई
